{"_id":"60e35e968ebc3e549808062b","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd2217272126","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा कांड का शूटर गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा कांड का शूटर गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
धनौरा कांड का शूटर गिरफ्तार, जेल भेजा
ककोड़। पुलिस सुरक्षा में धनौरा कांड को अंजाम देने वाले एक शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शूटर को पुलिस ने जेल भेज दिया।
21 मार्च को गांव धनौरा निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र धर्मपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके पिता धर्मपाल सिंह, मां रविन्द्री देवी, भाई संदीप, गनर विश्वेन्द्र के साथ अपनी इनोवा कार से खेतों पर चारा लेने गए थे। वापस लौटने के दौरान गांव में उनके घर को जाने वाले रास्ते पर जैसे ही वह अपनी कार को मोड़ रहे थे तभी पहले से अघात लगाए खड़े बदमाशों ने कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। गोली लगने से कार सवार उसके पिता धर्मपाल सिंह, भाई संदीप, गनर विश्वेद्र और गांव निवासी पवन पुत्र इन्द्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जएक गोली उसकी बाजू को छूकर निकल गई थी। घायल धर्मपाल, संदीप और विश्वेन्द्र को जेवर कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान संदीप की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में गांव निवासी हरेन्द्र डागुर पुत्र राजेश डागुर, देवेन्द्र जाट पुत्र बच्चू सिंह 6-7 अज्ञात शूटरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने नामजद हरेंद्र डागुर व अमित का सहयोग करने के आरोप में एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस शूटरों की तलाश में यूपी के अलावा आसपास के प्रदेशों में खाक छान रही थी। कोतवाल अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल शूटर देवेन्द्र सिंह उर्फ कालू पुत्र कुबेर सिंह मोमना रोड़ बल्लभगढ़ हरियाणा को रविवार शाम चांगौली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए हैं।