फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

77 मौतों के बाद जागी हाईवे अथॉरिटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
77 मौतों के बाद जागी हाईवे अथॉरिटी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे-91 पर स्थित चार नंबर कट पर पिछले पांच सालों में 77 लोगों की मौत होने के बाद आखिरकार हाईवे अथॉरिटी कुंभकर्णी नींद से जाग ही गई। चार नंबर कट पर वाहनों की गति को गम करने के लिए अवरोधक लगा दिए गए हैं। बीते दो फरवरी को चार नंबर कट पर पीएसी के दो जवानों की मौत हो गई थी। समाचार पत्र द्वारा चार नंबर कट पर होने वाले हादसों के मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया गया था। जिसके बाद हाईवे अथॉरिटी ने हादसों का संज्ञान लेते हुए हादसों को रोकने की कवायद की।
औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे 91 पर स्थित चार नंबर कट पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। हाईवे पर वाहनों की गति अधिक होने के कारण चार नंबर कट से सड़क को क्रास करने के दौरान वाहन चालक आपस में भिड़ जाते हैं। जिसके कारण यहां पर हादसा होना आम बात हो गई है। स्थानीय नागरिक द्वारा मांगी गई आरटीआई में खुलासा हुआ था कि पिछले पांच सालों में चार नंबर कट पर हादसों में 77 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दो फरवरी सुबह करीब चार बजे चार नंबर कट पर तैनात पीएसी के जवान गाजियाबाद जनपद के थाना भोजपुर के गांव मुरादाबाद निवासी प्रवीन 25 वर्ष पुत्र रनवीर सिंह तथा गाजियाबाद थाना मसूरी के अंबेडकर कॉलोनी निवासी प्रवीन कुमार 24 वर्ष पुत्र रंजीत कुमार की हादसे में मौत हो गई थी। मृतक जवान पीएसी 38 बटालियन अलीगढ़ के थे। वहीं हादसे में दो जवान देवेश कुमार और विक्रांत कुमार घायल हो गए थे। हादसे उस समय हुआ था जब जवान हाईवे किनारे अपने कैंप में मौजूद थे। पीएसी के दो जवानों की मौत को लेकर मामला मुख्यमंत्री के दरबार तक पहुंचा था। चार नंबर कट पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए क्षेत्र के लिए भी समय-समय पर मांग करते चले आ रहे है। जिसको लेकर उन्होंने कई बार प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर जाम लगाने के अलावा टोल को फ्री कराया। चार नंबर कट पर होने वाले हादसों को लेकर समाचार पत्र द्वारा भी समय-समय पर मुद्दे को उठाया जाता रहा है। दो फरवरी को पीएसी के दो जवानों की मौत को लेकर समाचार पत्र द्वारा चार नंबर कट पर होने वाले हादसों को लेकर प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया गया था। समाचार पत्र के मामले को प्रमुखता के साथ उठाने पर आखिरकार हाईवे अथॉरिटी की नींद टूट गई है। हादसों को रोकने के लिए वाहनों की गति को कम करने के लिए चार नंबर कट पर अवरोधक लगवाए गए है।
विज्ञापन

रूट मैनेजर सीके सिंह - चार नंबर कट पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए वाहनों की गति को कम करने के लिए अस्थाई रूप से अवरोधक लगवाए गए हैं। जल्द ही समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed