फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

टोल प्लाजा पर नहीं सुधर रहे हालात, जाम बरकरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
टोल प्लाजा पर नहीं सुधर रहे हालात, जाम बरकरार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। टोल प्लाजा पर पूर्ण रूप से फास्टैग व्यवस्था लागू होने के दूसरे दिन भी हालात में कोई सुधार नहीं आया है। दूसरे दिन भी दोगुना टोल टैक्स को लेकर बिना फास्टैग लगे वाहन चालकों की टोल कर्मियों के साथ जमकर नोकझोंक हुई। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

15 फरवरी की रात 12 बजे से पूर्ण से फास्टैग व्यवस्था लागू होने के दूसरे दिन भी टोल पर लगने वाले जाम की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। टोल से होकर गुजरने वाले बिना फास्टैग वाहनों के चालकों की दोगुना टोल टैक्स देने को लेकर दिनभर टोल कर्मियों के साथ नोकझोंक होती रही। इस दौरान वाहनों के टोल पर खड़े होने के कारण जाम लगा रहा। वहीं कैश के लिए दो लाइन होने के बावजूद भी बिना फास्टैग लगे वाहन सभी लाइनों में घुस गए। जिसके चलते व्यवस्था गड़बड़ हो गई। अव्यवस्था के कारण भी टोल पर जाम लगा। इस दौरान एनएचएआई के अफसर और टोल प्रशासन वाहन चालकों को समझाते हुए दिखाई दिए। टोल रिकॉर्ड के अनुसार लुहारली टोल प्लाजा से प्रतिदिन 25 से 30 हजार वाहन के बीच गुजरते हैं। टोल पर लगने वाले जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टोल मैनेजर अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि टोल से होकर गुजरने वाले वाहनों में फास्टैग लगे वाहनों की संख्या में वृद्धि हो रही है। फास्टैग के लिए टोल पर विभिन्न बैंक के शिविर भी लगवाए गए हैं। बिना फास्टैग लगे वाहन चालक शिविर के माध्यम से फास्टैग लगवा रहे हैं। जल्द ही स्थिति में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed