{"_id":"5e72611a8ebc3e72be028b44","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd1962653164","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांसी, जुकाम होते ही अस्पताल पहुंच रहे लोग, क्षेत्र में कोरोना का खौफ बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांसी, जुकाम होते ही अस्पताल पहुंच रहे लोग, क्षेत्र में कोरोना का खौफ बढ़ा
जिला अस्पताल में दवाई लेने वाले मरीजों की लगी लाइन।
- फोटो : BULANDSHAHR
Link Copied
खांसी, जुकाम होते ही अस्पताल पहुंच रहे लोग, क्षेत्र में कोरोना का खौफ बढ़ा
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोरोना का खौफ लोगों पर इस कदर हावी है कि हल्की खांसी और जुकाम होते ही लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके चलते आम दिनों के मुकाबले अस्पतालों में लोगों की अधिक भीड़ दिखाई दे रही है।
क्षेत्र में लोग कोरोना को लेकर काफी सचेत दिखाई दे रहे हैं। कोरोना से बचने के लिए विशेषज्ञों द्वारा बताई गई सावधानियों को अपना रहे हैं। सीएचसी के रिकार्ड के अनुसार शुक्रवार को 550 रोगियों, शनिवार को 580, सोमवार को 630, मंगलवार को 645 और बुधवार को करीब सात सौ रोगियों ने उपचार के लिए पंजीकरण कराया। सीएमएस डॉ. एपी सिंह ने बताया कि अस्पताल में पहुंचने वाले रोगियों में अधिकांश मौसमी बीमारी सर्दी, जुकाम, खांसी आदि से पीड़ित हैं। कोरोना के खौफ के चलते मौसमी बीमारी के लक्षण दिखते ही रोगी उपचार के लिए अस्पताल में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सवाधानी बरतने से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। अस्पताल में पहुंचने वाले सभी रोगियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सभी फील्ड स्वास्थ्यकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।