फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किसान की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किसान की मौत
विज्ञापन

चोला। डंपर की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से एक किसान की मौत हो गई। किसान बुलंदशहर स्थित मिल से गन्ना डालकर लौट रहा था। चोला चौकी क्षेत्र में गांव सिखेड़ा के पास घटना हुई। हादसे के बाद डंफर चालक मौके से भाग गया। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

चौकी क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी संजय (45वर्ष) पुत्र राजवीर सोमवार को बुलंदशहर स्थित वेव शुगर मिल पर गन्ना डालने के लिए गया था। गन्ना डालने के बाद शाम के समय वह घर लौट रहा था। करीब सात बजे वह गांव के बाहर गंदे नाले के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे डंफर के चालक ने लापरवाही से डंफर चलाते हुए ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलट गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों व पुलिस ने संजय को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजय की मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि मृतक संजय के दो बेटी और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed