फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

फ्लाईओवर पर खड़े ग्रामीण को ट्रक ने मारी टक्कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
फ्लाईओवर पर खड़े ग्रामीण को ट्रक ने मारी टक्कर
विज्ञापन

ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव भौरा में फ्लाईओवर पर सवारी के इंतजार में खड़े ग्रामीण को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। वही आरोपी चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

शनिवार को गांव भौरा निवासी मनोज पुत्र वीरपाल धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु मथुरा जा रहा था। बताया कि मनोज सवारी के इंतजार में फ्लाईओवर पर खड़ा हुआ था। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने फ्लाईओवर पर खड़े मनोज को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फ्लाईओवर पर लहूलुहान हालत में मनोज को देखकर किसी राहगीर ने आसपास के लोगों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने मनोज की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस तहरीर मिलने पर तहरीर के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed