{"_id":"5e46ee658ebc3ee6040abc81","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd1941628140","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आवाज में डीजे बजाने के विरोध पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आवाज में डीजे बजाने के विरोध पर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज आवाज में डीजे बजाने के विरोध पर मारपीट
सिकंदराबाद। तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर डीजे बजा रहे युवकों ने मोहल्ला निवासी युवक के साथ जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीजे बजा रहे दोनों युवकों को हिरासत में लेते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया।
एसआई सुभाषचंद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात नगर के मोहल्ला शिवाजी नगर में पुलिस को लोगों में मारपीट की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला निवासी विनोद कुमार शर्मा, पुत्र मरारीलाल शर्मा के मकान के सामने लोगों की भीड़ जमा थी। पूछताछ पर लोगों ने बताया कि मोहल्ला निवासी राजू शर्मा, प्रशांत शर्मा अपने घर में तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। इससे मोहल्ले के लोगों की नींद में खलल पड़ रहा था। वहीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। मोहल्ले के लोगों के विरोध करने पर उक्त दोनों ने अभद्रता की और विनोद कुमार के साथ मारपीट कर दी। विनोद की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
जमकर हो रहा ध्वनि प्रदूषण
सिकंदराबाद। समारोह आदि में डीजे बजाने को लेकर ध्वनि प्रदूषण के मानकों की लोग खुलकर अनदेखी कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार रात दस बजे के बाद किसी भी समारोह में डीजे नहीं बजाया जा सकता। डीजे की आवाज मानक के अनुसार ही रखनी होगी। नियमों को ताक पर रख शादी आदि समारोह में जमकर ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा है। हाल ही में पुलिस ने सिरोधन रोड पर रात में दो बजे तेज आवाज में डीजे बजाने पर मोहल्ला निवासियों की शिकायत पर मकान मालिक और डीजे संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।