फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

हाईवे पर दिनभर जाम से जूझते रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
हाईवे पर दिनभर जाम से जूझते रहे लोग
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर से होकर गुजर रहे स्टेट हाईवे पर जाम के झाम से नगरवासियों, वाहन चालकों को राहत दिलाने के लिए पुलिस, प्रशासन के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी नगर हाईवे पर दिनभर जाम के हालात रहे। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के अलावा सिविल पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बता दें कि नगर में स्टेट हाईवे पर लगने वाले जाम के जाम से निजात पाने के लिए पुलिस, प्रशासन, पालिका कई बार संयुक्त रूप से रूपरेखा बना चुके हैं। जाम के लिए हाईवे किनारे अतिक्रमण को जिम्मेदार मानते हुए पालिका, पुलिस, प्रशासन की टीम ने कई बार अभियान भी चलाया और अतिक्रमण हटवाया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। लेकिन समय के साथ ही अतिक्रमण अभियान की धार कुंद पड़ गई। रविवार को हाईवे पर दिन भर जाम के हालात रहे। दनकौर तिराहे पर जाम के कारण वाहनों के दूसरे सट जाने के कारण भयंकर जाम की स्थिति बन गई। तिराहे के दोनों ओर काफी दूर तक वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed