{"_id":"5dd6cd2b8ebc3e550265a365","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd188732245","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जिनमें से एक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि दूसरे के परिजन बिना पीएम कराए शव को लेकर चले गए।
जानकारी के अनुसार चोला चौकी क्षेत्र के गांव बिरौंडी ताजपुर निवासी हसनैन (26वर्ष)पुत्र साबिर अली सिकंदराबाद में बीड़ी, सिगरेट के थोक व्यापारी के यहां पर नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। करीब छह बजे पुलिस को बिजली घर के पास वह घायल अवस्था में पड़ा मिला। जिसे उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हसनैन के सामने अचानक्र गोवंश आ गया था, जिससे बाइक पर उसका नियंत्रण नहीं रहा। उसके सिरपर गंभीर चोट थी। परिजन बिना पीएएम कराए हसनैन के शव को लेकर चले गए।
दूसरा हादसा सिकंदराबाद बुलंदशहर मार्ग पर हुआ। गुलावठी क्षेत्र के गांव सोहनपुर निवासी औसाफ अली पुत्र रुकमुद्दीन ने बताया कि उसका भाई निजामुद्दीन उर्फ बाजू (31वर्ष) नोएडा में टेंपो चलाता था और कमरा किराए पर लेकर वहीं रहता था। जबकि उसकी पत्नी और तीन बच्चे गांव में ही रहते थे। बुधवार की रात वह नोएडा से सवारियों को छोड़ने के लिए बुलंदशहर आया था। सवारियों को छोड़कर रात में ही वह वापस नोएडा लौट रहा था। रात करीब चार बजे एसडीएम कोर्ट के पास स्थित शर्मा पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने आटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और गंभीर रूप से घायल निजामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक निजामुद्दीन के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।