फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

प्रदूषण फैलाने पर तीन फैक्टरी सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
प्रदूषण फैलाने पर तीन फैक्टरी सील
विज्ञापन

सिकंदराबाद। दिल्ली एनसीआर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और जनपद का एक्यूआई 372 पहुंचने पर जिला प्रशासन प्रदूषण को कम करने की कवायद में जुट गया है। डीएम ने शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित पांच फैक्ट्रियों पर छापा मारा। इनमें से प्रदूषण फैला रही तीन फैक्ट्रियों को सील कर दिया। उन्होंने संबंधित के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए हैं।

जनपद में वायु प्रदूषण का ग्राफ दिवाली के बाद से तेजी के साथ बढ़ रहा है। प्रदूषण के चलते सुबह स्मॉग की चादर आसमान को ढक लेती हैं। जिससे दिन भर अंधेरा से छाया रहता है। लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण के कारण वायु की गुणवत्ता काफी खराब हो गई है। शुक्रवार को जनपद का एक्यूआई 372 तक पहुुंच गया। बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है। वहीं लोग दमा और चर्म रोगों जैसी बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। बढ़ते प्रदूषण के कारण दो बार स्कूलों की छुट्टी भी कराई जा चुकी है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र में कुछ फैक्ट्रियों द्वारा टायर जलाकर तेल निकालने का कार्य किया जा रहा है। टायर जलाने से बड़ी मात्रा में वायु प्रदूषण हो रहा है। सूचना पर प्रदूषण विभाग की टीम, स्थानीय प्रशासन के साथ औद्योगिक में टायर जलाकर तेल निकालने वाली श्री सोमेश्वर अलॉयस प्राइवेट लिमिटेड, आरवी इंडस्ट्रीज, टीएनएस, अमरोहा इंटरप्राइजेज समेत पांच फैक्ट्रियों पर छापा मारा गया। इनमें दो फैक्ट्रियां बंद पाई गईं। दो फैक्ट्रियों में टायर के जले हुए अवशेष एवं धुआं उठाता हुआ मिला। वहीं एक फैक्ट्री चलती पाई गई। उक्त सभी फैक्ट्रियां टायर, लकड़ी, कोयला जलाकर वायु प्रदूषण करते फैला रही थीं। वायु प्रदूषण फैलाने पर तीनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया। साथ ही संबंधित के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय एवं एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed