फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

नेशनल कराटे चैंपियनशिप में सगी बहनों ने जीता गोल्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कराटे प्रतियोगिता में गोल्डन परी सगी बहने गरिमा नागर, निधि नागर। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
नेशनल कराटे चैंपियनशिप में सगी बहनों ने जीता गोल्ड
विज्ञापन

सिकंदराबाद । कराटे के क्षेत्र में गोल्डन परी के नाम से मशहूर ग्राम भराना निवासी सगी बहनों ने इस बार भी अपनी बादशाहत कायम रखते हुए नेशनल कराटे चैंपियनशिप में अपने प्रतिद्वद्वियों को मात देते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। बेटियों की कामयाबी पर घर में खुशी का माहौल है। परिवार के अलावा गांव के लोग भी बेटियों की कामयाबी पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

बुलंदशहर कराटे एसोसिएशन के सचिव एवं कोच हरकेश सिंह राजपूत ने बताया कि सोतोकाई कराटे एसोसिएशन बुलंदशहर द्वारा बुलंदशहर मेें 19-20 अक्तूबर को दो दिवसीय नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन कराया गया था। प्रतियोगिता में कई प्रदेशों के करीब तीन सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया था। बताया कि सीनियर वर्ग 18 वर्ष 52 कि.ग्राम भार वर्ग में सिकंदराबाद के ग्राम भराना निवासी निधि नागर पुत्री सुशील कुमार नागर ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं सब जूनियर में निधि की बहन गरिमा नागर ने 14 वर्ष 50 कि.ग्राम भार वर्ग में बटाला पंजाब की जसमीत कौर को हराकर गोल्ड मेडल जीता। बताया कि गरिमा का स्टेट टीम में चयन हो गया है। वह जनवरी में नेशनल चैंपियनशिप में खेलेंगी। सुशील कुमार नागर ने बताया कि राज्य स्तर पर दोनों बहनें कई बार गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। दोनों बहने चार बार नेशनल भी खेल चुकी हैं। निधि नागर, गरिमा नागर ने बताया कि दोनों बहनों का सपना कराटे में ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने और देश के लिए गोल्ड जीतने का है। दोनों बहने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच हरकेश सिंह राजपूत को देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed