{"_id":"5d9cc8ff8ebc3e93b24e4461","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd186030677","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके आई विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके आई विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

ककोड़। मायके आई विवाहिता के साथ गांव के दो लोगों ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी शादीशुदा है मिलने के लिए वह मायके आई हुई थी। सोमवार की रात वह जा रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के दो युवक उसे जबरदस्ती खाली पड़े एक प्लाट में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर लोगों के आने के डर से आरोपी किसी को बताने, कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का है। पुलिस जांच कर रही हैं। कार्रवाई की जाएगी।