{"_id":"5d866adf8ebc3e93d8447cd5","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd184869247","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गाय की देखरेख पर पालिका करेगी 120 रुपये खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गाय की देखरेख पर पालिका करेगी 120 रुपये खर्च
विज्ञापन

सिकंदराबाद। पालिका की गोशाला में पलने वाले गोवंश पर 120 रुपये प्रति गोवंश के हिसाब से खर्च करेगी। जबकि शासन की गोशाला में 30 रुपये प्रति गोवंश के हिसाब से अनुदान राशि दी जाती है। इसके अलावा नगर में विकास कार्यों को गति देने के लिए चार करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएगा। शनिवार को पालिका की बोर्ड बैठक में उक्त प्रस्तावों को मंजूरी मिली।
पालिका सभागार में चेयरपर्सन बब्बो प्रवीन की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक में नगर में विकास कार्यो के लिए लाए गए कुल 56 प्रस्तावों में से सभासदों ने 54 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। बोर्ड बैठक में पास किए प्रस्तावों में नगर के विभिन्न मोहल्लों में पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु सोडियम लाइटें, नगर के चौराहों पर हाईमाक्स लाइटें,, नालों की सफाई, पेयजल व्यवस्था में सुधार को पूर्व में बने नलकूपों पर मोटर व उन्हें संचालित कराने के कर्मियों की संविदा पर तैनाती, नगर में सफाई व्यवस्था हेतु सफाई ठेके को रिन्यूवल समेत अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिली। जबकि दो प्रस्ताव निरस्त किए गए। पालिका की अस्थाई गोशाला में देखरेख में लगे दिन व रात की ड्यूटी करने वाले कर्मियों के मानेदय, चारा आदि के लिए 120 रुपये प्रति गोवंश के हिसाब से सौ गोवंशों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई। मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए फॉगिंग, कीटनाशक दवाइयों व विभिन्न नालों की सफाई का कार्य भी शामिल है। मात्र आधा घंटे चली बैठक का संचालन ईओ संजीवराम यादव ने किया। उन्होंने बताया कि बैठक में चार करोड़ के विकास कार्य के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। टेंडर प्रकिया पूरी होने पर शीघ्र कार्य शुरू हो जाएगा। मौके पर सभासद सत्यप्रकाश शर्मा, इरफान गौरी,राजीव कुमार एडवोकेट, ऊषा शर्मा, सीमा देवी, रिजवान कुरैशी, यशोदा,कमलेश, फुरकाना, निसार अहमद, पूजा अग्रवाल आदि व पालिका कर्मी मौजूद रहे।
-----------