Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पत्नी ने बदमाशों को बुलवाकर पति को पिटवाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ने बदमाशों को बुलवाकर पति को पिटवाया
विज्ञापन

सिकंदराबाद । युवक ने अपनी पत्नी पर बदमाशों को बुलाकर पिटवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर निवासी युवक ने बताया कि वह पेशे से स्वर्णकार हैं। उसने मोहल्ले की युवती से प्रेम विवाह किया है। शादी के बाद से वह अपनी पत्नी के साथ अलग मकान में रहता है। बताया कि उसकी पत्नी फोन पर अक्सर दूसरे लोगों से बात करती थी। विरोध करने पर अपने भाईयों, बदमाशों से पिटवाने, झूठे मुकदमे में फंसवाने की धमकी देती थी। पत्नी उसे कई बार बिना बताए घर छोड़कर चली गई। बताया कि 20 अगस्त को पत्नी फोन पर किसी व्यक्ति से बात कर रही थी। विरोध करने पर वह आक्रोशित हो गई। उसने फोन कर अपने परिवार के लोगों व अन्य बदमाशों को बुला लिया। सभी लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ लाठी, डंडों से मारपीट की। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। बताया कि घर में रखा 38 ग्राम सोना, 78 हजार रुपये भी अपने साथ ले गए। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विवाहिता ने ससुर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
सिकंदराबाद । विवाहिता ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बताया कि उसके पति की गैरमौजूदगी में ससुर ने शराब के नशे में उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके व उसके बच्चों के साथ मारपीट की। बताया कि ससुर उसपर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है। इसी बात को लेकर अक्सर उसके साथ गाली गलौज करता हैं। उसे और उसके बच्चों को घर से निकालने, जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed