{"_id":"5d696aa98ebc3e01767f37cc","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd1833501134","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से ठेला चालक की मौत हो गई। जबकि ठेले पर बैठा उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बस चालक भाग गया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को हाइवे-91 पर रख जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ, कोतवाल पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भाटगढ़ी निवासी सत्तार (32वर्ष) पुत्र मजीद गांव में कबाड़ी की दुकान करता था। वह पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने और बेचने का कार्य करता था। शुक्रवार को वह नोएडा पुराने सामान खरीदने के लिए गया था। सामान को बाइक ठेले में लेकर अपने साथी आसिफ के साथ घर लौट रहा था। सत्तार ठेला चला रहा था आसिफ ठेले में बैठा हुआ था। दोपहर करीब दो बजे हाईवे-91 पर ग्राम बिलसूरी में बिजली घर के पास पीछे से आ रही रोडवेज की सीएनजी बस ने ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सत्तार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आसिफ घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बस चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों, ग्रामीणों ने शव को हाइवे-91 पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ राघवेंद्र मिश्र, कोतवाल सुनील कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया गया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
करीब आधे घंटे बाधित रहा यातायात
सड़क हादसे में सत्तार की मौत की जानकारी होने पर पहुंचे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अपने वाहनों को हाइवे पर ही खड़ा कर दिया। जिससे हाइवे-91 पर जाम लग गया। जाम के कारण हाइवे की एक साइड में वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। पुलिस के समझाने पर करीब आधे घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन
फोटो समाचार
कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्राएं घायल
चोला। कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया। परिजनों ने छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी क्षेत्र के गांव फतेहपुर जादौन निवासी शिवानी पुत्री मनोहर, सोनाक्षी पुत्री मुकेश ककोड़ स्थित कॉलेज की छात्रा हैं। बताया कि शुक्रवार की दोपहर कॉलेज की छुट्टी के बाद दोनों छात्राएं स्कूटी से वापस घर लौट रही थी। चोला स्टेशन के पास पीछे से आ रहे कैंटर चालक ने तेजी, लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे मेें दोनों छात्राएं घायल हो गई। घटना के आद चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने छात्राओं को उपचार के लिए बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी शैलंद्र कुमार जादौन ने बताया कि कैंटर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
गड़ाना में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार
ककोड़। गड़ाना में घर पर फायरिंग करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 19 अगस्त को गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के गांव अलोदा जागीर निवासी कपिल पुत्र दयाराम ने विवाद को लेकर अपने साथियों के साथ ग्राम गड़ाना निवासी गंगालाल के घर पर फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में गंगालाल का आठ वर्षीय बेटा नैतिक घायल हो गया था। पुलिस ने मामले में कपिल व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी कपिल, गड़ाना निवासी रॉबिन पुत्र सुरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रॉबिन के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए।