{"_id":"5d696aaa8ebc3e016b6adf51","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd183344165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां और पांच बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां और पांच बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन

सिकंदराबाद । घर में पेट्रोल डालकर मां व उसके पांच बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। दम घुटने पर पीड़िता ने मकान की छत पर चढ़कर अपनी, बच्चों की जान बचाई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि सरकारी कालोनी तेलमिल निवासी बबिता पत्नी ओमकार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह अपने पांच बच्चों के साथ घर पर सो रही थी। उसे व उसके बच्चों को जिंदा जलाने के इरादे से रात करीब दो बजे ग्राम नगला जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी सैनकी पुत्र सतीश, नगेंद्र पुत्र अजब सिंह, ग्राम धनपुरा सिकंदराबाद निवासी दिनेश पुत्र बिजेंद्र ने गेट के नीचे से घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। धुएं के कारण दम घुटने पर उसकी आंख खुली। बताया कि उसने बच्चों के साथ मकान की छत पर चढ़कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। बताया कि जब उसने मकान की छत से नीचे देखा तो तीनों आरोपी घर के बाहर खड़े थे। सैनकी, अजब सिंह की तस्वीर घर के बाहर लगे सीसीटीवी में भी आ गई। बताया कि उक्त लोग उससे व उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। दो माह पूर्व भी उक्त लोगों ने उसपर व उसके बच्चों पर लाठी, डंडों, लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी दिनेश पुत्र बिजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।