{"_id":"5d3600008ebc3e6cfe43b89e","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd18074011","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से रुपये निकालने या जमा करने में लगे डर तो ले पुलिस की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से रुपये निकालने या जमा करने में लगे डर तो ले पुलिस की मदद
विज्ञापन

सिकंदराबाद। यदि आपको को बैंक में रुपये जमा करने है या बैंक से रुपये निकालकर लाने है और किसी प्रकार का खतरा महसूस कर रहे हैं तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस सुरक्षा में आपको बैंक से आपके घर पहुंचाएगी। सहायता के लिए बैंक में सीओ, कोतवाल का नंबर भी बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा जाएगा।
सोमवार को सीओ गोपाल सिंह, कोतवाल योगेंद्र सिंह ने नगर के बैंकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीओ ने बैंक मैनेजरों से उनका व कोतवाल का मोबाइल नंबर ग्राहकों की सहायता के लिए बैंक में बड़े-बड़े अक्षरों में लिखने के लिए कहा। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को बैंक में रुपये जमा करने है, या रुपये निकालकर घर ले जाने है और उसे किसी प्रकार की आशंका है। तो वह बैंक में लिखे उनके या कोतवाल के नंबर पर फोन करें। उक्त व्यक्ति को बैंक में रुपये जमा कराने के लिए या निकाले गए रुपयों को घर तक ले जाने के लिए पुलिस सहायता प्रदान करेगी।