{"_id":"5d3600028ebc3e6cda5e76f2","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd1807398126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में लूट के बाद सिकंदराबाद में रहा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में लूट के बाद सिकंदराबाद में रहा अलर्ट
विज्ञापन

सिकंदराबाद। बुलंदशहर में गैस एजेंसी के मैनेजर से दिनदहाड़े 5.67 लाख की लूट की घटना के बाद सिकंदराबाद पुलिस भी अलर्ट हो गई। पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गों, चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया।
लूट की सूचना फ्लैश होते ही सिकंदराबाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने नगर के सभी मार्गों पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। सीओ गोपाल सिंह, कोतवाल योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर के सिकंदराबाद खुर्जा मार्ग, हाइवे, जेवर अड्डा, दनकौर तिराहा, गुलावठी रोड आदि पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों, खासकर बाइक सवारों की सघनता के साथ चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध प्रतीत होने वाले बाइक सवारों से पूछताछ भी की। इस दौरान पुलिस ने नगर के पेट्रोल पंप, बैंकों, व्यापारियों से मिलकर बिना सुरक्षा के भारी मात्रा में कैश के एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं ले जाने की भी हिदायत दी।
रविवार का दिन होने से नहीं जमा हो पाए थे रुपये
बताया जा रहा है कि कलेक्ट किए रुपये रोज जमा होने के लिए जाते थे। लेकिन रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण रुपये जमा नहीं हो पाए थे। ऐसे में सोमवार को कलेक्ट हुए दो दिन के रुपये 5.67 लाख रुपये लेकर मुनीम विजयपाल पांडे बैंक में जमा करने जा रहा था।