फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

Bulandshahar News: प्रदेश स्तरीय टीम में चयन को जिला स्तरीय ट्रायल 12 को

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
प्रदेश स्तरीय टीम में चयन को जिला स्तरीय ट्रायल 12 को
विज्ञापन

बुलंदशहर। राज्य कर्मचारियों के खेल विकास और शारीरिक संवर्धन के उद्देश्य और प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन टीम में चयन को खेल निदेशालय की ओर से ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। जो जिला स्तर पर 12 जनवरी को नगर के टांडा स्टेडियम में आयोजित होगा। इसमें महिला एवं पुरुष दोनों खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं।

जिला खेल विभाग ने ट्रायल में अधिक से अधिक खिलाड़ियों को शामिल होने का आह्वान किया है। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन पिछले कई दिनों से चल रहा है। अब अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर टीम के चयन को ट्रायल का आयोजन होगा। इसमें जिले के सिविल सर्विसेज में तैनात 55 वर्षीय खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। बताया कि ट्रायल में सफल होने वाले खिलाड़ी मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग कर सकेंगे। जिला स्तर पर 12 जनवरी को नगर के टांडा स्टेडियम में महिला एवं पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों के ट्रायल का आयोजन होगा। ट्रायल में प्रतिभाग करने से पूर्व फिजिकल टेस्ट पास करना होगा, तभी वह स्किल टेस्ट देने के पात्र होंगे। इस चयन ट्रायल में भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार सिविल सर्विसेज में ऑटोनोमस बाडी जैसे परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग के कर्मचारी और शिक्षक भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed