{"_id":"63b5d69cce60e2541f185ff8","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2502129177","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गोशाला में दो दिन में तीन गोवंशों की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गोशाला में दो दिन में तीन गोवंशों की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोशाला में दो दिन में तीन गोवंशों की मौत पर हंगामा
औरंगाबाद। गांव बालका की अस्थाई गोशाला में दो दिन में तीन गोवंशों की मौत हो गई। लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुधवार को हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचीं एसडीएम सदर ने तीनों केयरटेकर को लापरवाह मानते हुए हटाने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने बताया कि गोवंशों की मौत के बाद भी उन्हें दफनाया नहीं गया। कुत्तों ने उनका शव नोंच दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित होकर गोशाला पहुंचे और हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने गोशाला की स्थिति में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया। मौके पर पहुंचे लखावटी ब्लॉक के अधिकारियों के समझाने पर भी लोग नहीं माने। इसके बाद एसडीएम सदर रेनू मौके पर पहुंचीं। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। तीनों केयरटेकर को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिव को भी फटकार लगाई। फिर गोवंशों का अंतिम संस्कार कराया। वहीं, मुरसाना के पशु चिकित्सक डा. अजय कुमार का कहना है कि बीमार गोवंशों को कोई ग्रामीण गोशाला के गेट पर छोड़ गया था। जिन्हें केयरटेकरों ने अंदर दाखिल कर लिया था। बुधवार तड़के इनकी मौत हो गई।