फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

65.28 फीसदी के साथ मंडल में दूसरे स्थान पर रहा जनपद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
65.28 फीसदी के साथ मंडल में दूसरे स्थान पर रहा जनपद
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में संपन्न हुए मतदान में जनपद 65.28 फीसदी मतदान के साथ मेरठ मंडल में दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, मंडल में 67.4 फीसदी से अधिक मतदान के साथ जिला हापुड़ पहले नंबर पर रहा। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जैसे जिलों में भी मतदान का प्रतिशत बुलंदशहर से कम रहा।
निर्वाचन आयोग ने पहले चरण में हुए मतदान की रविवार को तुलनात्मक रिपोर्ट जारी की। जिसमें मतदान प्रतिशत के मामले में मेरठ मंडल में जिले ने दूसरा स्थान हासिल किया। 10 फरवरी को जिले की सात सीटों पर हुए मतदान के अंतिम आंकड़े जारी हुए तो पता चला कि जिले में 2017 विधानसभा चुनाव से 1.34 फीसदी मतदान अधिक हुआ है। जिले में करीब 9.1 लाख मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। 2017 में जिले की सात सीटों पर 63.94 फीसदी वोट पड़े थे।
विज्ञापन

जिले में सिकंदराबाद सबसे अव्वल
जिले की सात विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा मतदान सिकंदराबाद क्षेत्र में हुआ है। यहां 68.52 फीसदी मतदताओं ने अपने वोट डाले। इसके बाद खुर्जा में 66.76 फीसदी, स्याना में 65.59 फीसदी, बुलंदशहर में 65.11, शिकारपुर में 64.35 फीसदी, डिबाई में 63.1 फीसदी और अनूपशहर में 63.06 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में समय-समय पर मतदाता जागरुकता के लिए चलाए गए अभियान का असर हुआ। लोगों ने बंपर मतदान करते हुए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर से अधिक मतदान करना लोगों के उत्साह को दिखाता है। - सीपी सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed