{"_id":"6133ceda8ebc3e05fe6eb96d","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd225326321","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूठे के बायोमैट्रिक क्लोन तैयार कर ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगूठे के बायोमैट्रिक क्लोन तैयार कर ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अंगूठे का क्लोन तैयार कर रुपऐ ठगने वाले चार शातिर आरोपी।
- फोटो : BULANDSHAHR
अंगूठे के बायोमैट्रिक क्लोन तैयार कर ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार
बुलंदशहर। खुर्जा पुलिस और साइबर सेल ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और ऋण दिलाने के नाम पर दस्तावेजों की फोटो कॉपी और अंगूठे के बायोमैट्रिक क्लोन तैयार कर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनके पास से नकदी और रबर के अंगूठे बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के सरगना की शिनाख्त रिजवान पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम इब्राहिम जुनैदपुर उर्फ मौजपुर खुर्जा नगर, संयज पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम किला मेवई खुर्जा, यामीन निवासी मोहल्ला शेखपैन खुर्जा, दानिश पुत्र रहीश निवासी अमरपुर खानपुर के रूप में हुई है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर यह गिरोह लोगों के खातों से धनराशि निकाल लेता था। बताया कि बायोमेट्रिक मशीन पर आवेदन करने वालों के थंब ले लेते थे और उसी से डुप्लीकेट थंब बनाकर एक एप के जरिए रुपये निकाल लेते थे। पकड़े गए आरोपियों के सरगना रिजवान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि संजय ग्राहकों की तलाश करता था और ऋण दिलाने के नाम पर उनके आधार कार्ड, बैंक का नाम, मोबाइल नंबर आदि एकत्र करता था। यामीन नकली मोहर बनाता था। जबकि चौथा साथी दानिश भी मोहर और प्लास्टिक के नकली थंब बनाता था।
आरोपियों ने बताया कि वह पहले लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के बहाने एलेक्टोनिक थम्बनेल मशीन पर उनका फिंगरप्रिंट ले लेते थे। इसके बाद मशीन पर आए फिंगरप्रिंट को सिलिकॉन के जरिये उसका क्लोन बना लेते थे। साथ ही आरोपियों के आधार कार्ड नंबर भी उनके पास होते थे। जिसके ज़रिए आरोपी आधार से लिंक उनके खाते से रकम निकालने की प्रक्रिया करते और जब संबंधित के फिंगरप्रिंट की जरूरत होती तो उसके क्लोन इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
मई 2021 में खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव किला मेवाई निवासी देवेंद्र सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि उसने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था। उसका नकली थंब बनाकर 4.85 लाख रुपये बैंक से निकाल लिए गए। साइबर सेल और खुर्जा नगर ने मामले की जांच पड़ताल की तो अन्य कई लोगों ने भी इस प्रकार की शिकायत की।
51 हजार 500 रुपये, एक कार, दो मोबाइल फोन, बायोमीट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैनर, कनेक्टर, स्टांप पैड, रबर के अंगूठे बनाने के उपकरण, पांच प्लास्टिक के अंगूठे, कंप्यूटर, पैन ड्राइव, फिंगरप्रिंट बने कार्ड, फिनो पैमेंट बैंक किट, सात एटीएम कार्ड, लोन अप्लाई करने वाले फार्म, आधार कार्ड, आवेदकों के फोटोग्राफ और मोहर आदि पुलिस ने बरामद किए हैं।