{"_id":"612a92fc8ebc3e74e856cb70","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd22491848","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें पड़ी हैं जर्जर...अफसर नहीं दे रहे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें पड़ी हैं जर्जर...अफसर नहीं दे रहे जवाब
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की सड़कों पर चलना अब मुश्किल हो रहा है। अधिकांश सड़कें जर्जर हो चली हैं। गत दिनों डीएम ने निरीक्षण के दौरान खराब सड़कों को ठीक कराने के निर्देश दिए थे, बावजूद इसके अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है।
नेशनल हाईवे बनाकर सरकार दावा करती है कि लोगों का सफर सुगम होगा। लेकिन जिले में ठीक इसके विपरीत स्थिति है। यहां लोग गांवों की सड़कों की तरह हिचकोले खाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
डीएम ने हाईवे का निरीक्षण कर एडीएम को आदेश दिए थे कि एनएचएआई के अधिकारियों को मरम्मत के लिए पत्र लिखा जाए। करीब दो सप्ताह बीतने के बाद भी एनएचएआई अधिकारियों ने पत्र का जवाब भी नहीं दिया है। एनएच 91 से गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, अलीगढ़ की ओर प्रतिदिन 25 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इनमें बाइक, कार, बस, ट्रक समेत अन्य हैवी व्हीकल शामिल हैं। इन वाहनों से टोल प्लाजा पर प्रतिदिन 30 लाख रुपये से अधिक की वसूली भी की जाती है। लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
चीनी मिल फ्लाईओवर से वलीपुरा नहर होते हुए तहसील और भूड़ चौराहे की ओर सीवर लाइन मुसीबत बनी हुई है। स्थिति यह है कि यहां पर लाइन बिछाने के बाद सड़क का निर्माण करते हुए खानापूर्ति की गई। जिससे भारी वाहन गुजरने पर सड़क जमीन में धंसकर टूट गई। जबकि तहसील सेे भूड़ चौराहे की ओर सड़क का निर्माण ही नहीं किया गया है।
एडीएम प्रशासन : एनएचएआई के अधिकारियों को हाईवे की मरम्मत के लिए पत्र लिखा था। अभी तक इसका कोई जवाब नहीं मिला है। जल्द ही हाईवे की मरम्मत शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। यदि अधिकारी लापरवाही बरतते हैं तो इससे डीएम को अवगत कराया जाएगा।