{"_id":"612a919f8ebc3e743c1e310e","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd224918184","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.58 करोड़ की फर्जी बिक्री दर्शा ले लिया 31 लाख जीएसटी रिटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.58 करोड़ की फर्जी बिक्री दर्शा ले लिया 31 लाख जीएसटी रिटर्न
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
3.58 करोड़ की फर्जी बिक्री दर्शा ले लिया 31 लाख जीएसटी रिटर्न
बुलंदशहर। टैक्स चोरी रोकने के लिए वाणिज्य कर विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकारपुर स्थित एक फर्म द्वारा 3.58 करोड़ की फर्जी खरीद-बिक्री दर्शाकर 31 लाख जीएसटी रिटर्न लिया। जिसे अब वापस लेने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही विभाग ने कुल 14 टैक्स चोरों पर कार्रवाई करते हुए 17.54 लाख रुपये वसूले हैं।
गाजियाबाद के एडिशनल कमिश्नर एसआईबी यूएस दुबे के निर्देशन में सीजीएसटी विभाग की टीम ने टैक्स चोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। ज्वाइंट कमिश्नर धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में शिकारपुर स्थित एक फर्म पर टीम ने कार्रवाई करते हुए फर्म द्वारा 3.58 करोड़ की फर्जी खरीद-बिक्री पकड़ी। मौके पर जो स्टॉक दस्तावेजों में दर्शाया गया था, वह भी नहीं मिला। जांच में सामने आया कि टीम ने दिल्ली की एक फर्म से भी 1.72 करोड़ की बोगस खरीद की गई। जिसके आधार पर कुल 31 लाख रुपये का जीएसटी रिटर्न हासिल किया गया। अब टीम ने कार्रवाई करते हुए 31 लाख रुपये वसूलने की प्रक्रिया शुरू की है। वहीं कर अपवंचन विरोधी अभियान के तहत कुल 14 वाहनों पर टैक्स चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए 17.54 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है। जांच करने में डीसी रामप्रकाश गुप्ता, एसी प्रदीप कुमार, हरेंद्र कुमार, सीटीओ मुकेश उपाध्याय, भूपलाल गौतम, पंकज खरवार मौजूद रहे।
-------
ऐसे पकड़ में आई फर्म
25 अगस्त को जीएसटी की सचल दल की टीम ने शिकारपुर से सिकंदराबाद जा रहे लोहा से भरे हुए वाहन को रोका गया। जिस पर वाहन चालक ने एक ई-वे बिल पेश किया। जांच में पाया गया कि उक्त ई वे बिल से पूर्व में भी माल की सप्लाई की जा चुकी है। वाहन में भरे माल की कीमत करीब 18 लाख रुपये पाई गई। टीम ने उक्त फर्म की जांच शुरू की तो पूरा फर्जीवाड़ा खुलकर सामने आया है।
विज्ञापन
-------
एक ई-वे बिल से दूसरी बार माल की सप्लाई की जा रही थी। जिसके आधार पर फर्म तक पहुंचकर पूरी जांच पड़ताल की गई। कर अपवंचन विरोधी अभियान में कुल 414 वाहनों के 422 ई-वे बिल की जांच करते हुए 14 वाहनों पर कुल 17.54 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। - धर्मवीर सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर, स्टेट जीएसटी