{"_id":"611bfb7f8ebc3e42c346103c","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2242796183","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

बुलंदशहर। वर्ष 2022 में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधनों की सूचना परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। सूचना अपलोड होने के बाद जांच समिति की ओर से भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
अगले वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों द्वारा विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधन की सूचनाओं को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराने का निर्देश दिए हैं। इसके बाद डीएम की ओर से गठित जांच समिति से भौतिक सत्यापन कराए जाएंगे। 25 अगस्त तक समस्त विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराए जाने का समय दिया गया है। जांच समिति की ओर से जांच प्रपत्र में दिए गए बिंदुओं पर जांच के बाद प्रपत्र में अंकित कर उसकी दो प्रतियां तैयार की जाएंगी। दोनाें ही प्रतियों पर जांच समिति के सभी सदस्यों और संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर होंगे। प्रपत्र की एक प्रति विद्यालय के प्रधानाचार्य को दी जाएगी। दूसरी प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक भौतिक संसाधनों से संबंधित सूचना परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराएंगे।
जियो टैगिंग से होगा दूरी का निर्धारण
पिछले वर्षों में परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए अधिक दूरी दिखाने के उद्देश्य से विद्यालयों की ओर से अन्यत्र जगह की जियो टैगिंग की सूचना परिषद की वेबसाइट पर भेज दी जाती थी। इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जांच समिति के सामने विद्यालय परिसर से जियो टैगिंग की सूचना भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक : यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण किए जाने के लिए सभी संबंधित माध्यमिक विद्यालयों को अपने विद्यालय से संबंधित सूचनाओं को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिए गए हैं। ताकि जांच समिति की ओर से भौतिक सत्यापन कराया जा सके।