{"_id":"60da0b908ebc3ebe0746fe03","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd22129970","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर पांच दिन से खड़ा गेहूं से भरा ट्राला जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर पांच दिन से खड़ा गेहूं से भरा ट्राला जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप पर पांच दिन से खड़ा गेहूं से भरा ट्राला जब्त
बुलंदशहर। नगर के भूड़ क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंपर गेहूं से भरा खड़ा ट्राला जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कब्जे में लिया है। बताया गया कि पंप पर यह ट्राला कई दिन से खड़ा था। इसमें जिन बोरियों में गेहूं भरा है उनमें सरकारी बोरियां भी शामिल हैं, लेकिन वह हाथ से सिली हुई है। डीएसओ के अनुसार गेहूं की जांच कराने के साथ उसके मालिक भी तलाश है।
जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार सूचना मिली थी कि भूड़ चौराहा क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप गत पांच दिनों से गेहूं की भरा ट्राला खड़ा है। इसकी सूचना पंप संचालक वीके सागर ने पुलिसकर्मियों को सूचना दी। पुलिस ने मामले से पल्ला झाड़ लिया। सूचना पर मैं और मेरे साथ जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जेया-ए-करीम मौके पर पहुंचे। डीएसओ ने बताया कि ट्राले में कुछ सरकारी बोरे हैें तो कुछ बाजार के बोरों में गेहूं भरा है। तौल कराने पर निर्धारित मात्रा भी बोरों में नहीं मिली। किसी में 60 किलो तो किसी में 65 किलो गेहूं भरा था। 200 से अधिक बोरों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया कि यदि गेहूं सरकारी होता तो बोरों की सिलाई मशीन द्वारा होती और निर्धारित मात्रा 50 किलो गेहूं भरे होते। अफसरों का कहना है कि इसका खुलासा जांच पूरी होने और ट्राला मालिक के मिलने के बाद ही होगी।
जांच की जा रही
पेट्रोल पंप पर गेहूं से भरे ट्राला को जब्त कर लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है। शुरूआत जांच में यह गेहूं सरकारी न होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गेहूं सरकारी है या कालाबाजारी का है। इसका पता जांच के बाद ही ही चल सकेगा।
विज्ञापन
- अभय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।