{"_id":"60c50abc8ebc3e019127f3a7","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd22033616","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठे पर काट रहे थे चोरी की गाड़ी, पुलिस ने पुर्जों के साथ तीन को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठे पर काट रहे थे चोरी की गाड़ी, पुलिस ने पुर्जों के साथ तीन को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट भट्ठे पर काट रहे थे चोरी की गाड़ी, पुलिस ने पुर्जों के साथ तीन को पकड़ा
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से एक ईंट के भट्टे पर शातिरों के द्वारा चोरी की विभिन्न गाड़ियों का कटान किया जा रहा था। मामले की शुक्रवार देर शाम जानकारी होने पर पुलिस ने दबिश दी और तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से पुलिस ने कारों के पुर्जे, कटान के उपकरण आदि बरामद किए हैं। एक आरोपी मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
बीते काफी समय से देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में चोरी की गाड़ियों का कटान किया जा रहा था। शुक्रवार शाम को देहात कोतवाल अरुणा राय क्षेत्र में गश्त पर थीं। इस दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि कुछ लोग गांव हीरापुर के निकट लियाकत के भट्ठे पर भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी की गई गाड़ियों को खोलकर उनके पुर्जों आदि का कटान कर रहे हैं।
जानकारी होते ही कोतवाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की। साथ ही तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। जिनकी शिनाख्त मोहम्मद रफीक पुत्र बसीर अहमद, सलमान पुत्र बसीर अहमद निवासीगण मोहल्ला कोट थाना खुर्जा नगर व रफीक पुत्र नसीर निवासी गांव भाईपुरा थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। जबकि, उनका एक आरोपी साथी गांव भाईपुरा का प्रधान लियाकत पुत्र नसीर मौके से भाग निकला। जिसकी तलाश की जा रही है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मौके से टीम ने गाड़ियों के पुर्जे व कटान के उपकरण बरामद किए हैं। देहात कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि जल्द ही भागे हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।