फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पानी के दबाव से टूटा गंगा बैराज के गेट नंबर 42 का फाटक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पानी के दबाव से टूटा गंगा बैराज के गेट नंबर 42 का फाटक
विज्ञापन

नरौरा। नरौरा गंगा बैराज के गेट नंबर 42 का फाटक क्षतिग्रस्त हो जाने पर सिंचाई विभाग की एक बड़ी लापरवाही समाने आई है। फाटक क्षतिग्रस्त होने के बाद विभाग का यांत्रिकी अनुभाग क्षतिग्रस्त फाटक को निकालने की कवायद में जुट गया है। विभाग का दावा है कि दो से तीन दिन में दूसरा फाटक गेट में लगा दिया जाएगा।
नरौरा गंगा बैराज लगभग एक किलोमीटर लंबा है, जिसमें 61 गेट हैं। नरौरा बैराज की अप स्ट्रीम से एटा, इटावा, मैनपुरी शिकोहाबाद, फिरोजाबाद आदि तक सिंचाई करने वाली दो नहरें निचली गंग नहर व समानांतर निचली गंग नहरों के साथ ही नरौरा परमाणु संयंत्र को जलापूर्ति करने वाला वाटर चैनल भी निकलता है। बैराज के फाटकों की देख-रेख व मरम्मत का कार्य सिंचाई विभाग के यांत्रिकी अनुभाग के पास है।
विज्ञापन

दो दिन से जलस्तर में वृद्धि
दो दिन से गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि चल रही है। चार दिन पूर्व बैराज से मात्र 850 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। दो दिन पूर्व से बैराज से लगभग 25 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। बुधवार को सुबह तड़के पानी के हल्के दबाव से ही लगभग 6 बजे 42 नंबर गेट का फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी बाढ़ काल भी नहीं है। बाढ़ काल में तो एक से दो लाख क्यूसेक पानी की निकासी आम बात है। ऐसे मे फाटक क्षतिग्रस्त होता तो काफी परेशानी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुटी टीम
सिंचाई विभाग हेड वर्क्स में एसडीओ जुल्फिकार खान ने बताया कि तकनीकि से अन्य फाटकों का संचालन कर बैराज की अप स्ट्रीम में वाटर लेवल मेंटेन रख गया है। यांत्रिकी अनुभाग की टीम कार्य में जुटी है।
सिंचाई विभाग के यांत्रिकी अनुभाग के अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि फाटक का काफी भाग पानी के अंदर रहता है। जो कि अंदर कमजोर होने की वजह से मुड़ गया है। यांत्रिकी अनुभाग की टीम लगी हुई है। क्षतिग्रस्त हुए फाटक को निकाल कर जल्द ही दूसरा फाटक लगा दिया जाएगा।

बैराज से निकलने में वाहन चालकों को हुई असुविधा
नरौरा। गंगा बैराज पर क्षतिग्रस्त हुए फाटक को निकालने की कवायद में दो हाइड्रा मशीन लगाकर कार्य किए जाने के कारण काफी देर तक दिन में बैराज के पुलिसकर्मी एक एक ओर से वाहनों को निकालते रहे। कभी काफी काफी देर तक वाहनों को रोकना तक पड़ा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed