{"_id":"6085b37f8ebc3e245c610596","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd217744213","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार के लिए गांव पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार के लिए गांव पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रचार के लिए गांव पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने किया विरोध
खानपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रचार करने के लिए पहुंचे स्थानीय विधायक को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने विधायक पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और विधायक को गांव से बाहर भेज दिया। मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि जिला पंचायत की वार्ड संख्या तीन के गांव कनौना में क्षेत्रीय विधायक भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने गए थे। विधायक को गांव में देखकर स्थानीय ग्रामीणों का पारा चढ़ गया और विधायक को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए गांव से भाजपा प्रत्याशी को एक भी वोट ना मिलने की बात कहते हुए जमकर हंगामा किया। स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक पर सजातीय वोटरों को अनदेखी करने का आरोप लगाया। वहीं, गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत करने के बाद भी ठेकेदार पर कार्रवाई न होने पर विधायक पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया। ग्रामीण उदयवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, अमित कुमार, सौरभ कुमार, प्रवेश कुमार आदि ने कहा कि विधायक ने चुनाव के बाद से ही सजातीय वोटरों की अनदेखी की है।
विधायक स्याना देवेंद्र सिंह लोधी - विरोध जैसी कोई बात नहीं है। कुछ विरोधियों द्वारा भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। पार्टी का निर्णय अंतिम निर्णय है। पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।