{"_id":"60846a4c8ebc3e592071eee6","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2176982172","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बंधक बनाकर जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को बंधक बनाकर जिंदा जलाने की कोशिश
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बालका में पुरानी रंजिश में दबंगों ने एक महिला को बंधक बनाकर उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले आई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
गांव बालका निवासी आरती पत्नी योगेश शर्मा शुक्रवार को पति से जिला कारागार में मिलाई करने के लिए जा रही थी। इस दौरान ही गांव के तीन दबंगों ने महिला को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट करते एक बाग में खींचकर ले गए। यहां दबंगों ने महिला के हाथ पैरों को बांध दिया और उस पर पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। लेकिन माचिस न मिलने पर आरोपी पक्ष के लोग वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद महिला किसी तरह खुद बंधनमुक्त किया और 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले आई। पीड़ित महिला ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरुणा राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपी नानक, मुकेश और सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।