फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

क्रय केंद्र पर बारदाना खत्म होने पर भड़के किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
क्रय केंद्र पर बारदाना खत्म होने पर भड़के किसान
विज्ञापन

औरंगाबाद। गेहूं खरीद के 13 दिन के बाद ही क्रय केंद्र पर बारदाना खत्म होने की समस्या आने लगी है। बुधवार को जहांगीराबाद ब्लॉक के गांव जाड़ौल स्थित सहकारी संघ के पीसीएफ के क्रय केंद्र पर बारदाना खत्म हो गया। गुस्साए किसानों ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र पर जल्द बारदाना न आने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

जाड़ौल में पीसीएफ का गेहूं क्रय केंद्र है। केंद्र पर करीब 18 गांवों का गेहूं खरीदा जाता है। मंगलवार दोपहर केंद्र पर बारदाना खत्म हो गया। इसके बाद तौल बंद हो गई। किसान नेता इरफान अली की अगुवाई में दर्जनभर किसानों ने प्रदर्शन किया। इरफान अली ने बताया कि क्रय केंद्र पर गेहूं लाने वालों की लंबी लाइन लगी हुई है। केंद्र पर सैनिटाइजर और मास्क की कोई व्यवस्था नहीं है। किसानों को पीने के लिए पानी तक नहीं है। हंगामे की सूचना पर केंद्र प्रभारी जगदीश सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को जल्द बारदाना आने आश्वासन देकर शांत कराया। पीसीएफ केंद्र प्रभारी जगदीश सिंह ने बताया बारदाना की डिमांड भेज दी गई है। बारदाना आते ही तौल को चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed