फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सिकंदराबाद के सात गांव यमुना औद्योगिक नगरी में शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सिकंदराबाद के सात गांव यमुना औद्योगिक नगरी में शामिल
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद ब्लॉक के सात गांव जनपद गौतमबुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बस रही यमुना औद्योगिक नगरी में शामिल हो गए हैं। अब इन गांवों के औद्योगिक नगरी में शामिल होने के बाद नए सिरे से परिसीमन होगा। इन गांवों के नोएडा में जाने के बाद नजदीकी गांवों को भी विकास के पंख लगेंगे। शासन द्वारा सातों ग्राम पंचायतों के यमुना औद्योगिक नगरी में शामिल होने की अधिसूचना जारी कर दी है। दो गांवों को अलग से ग्राम पंचायतों का दर्जा दिया जाएगा।
यमुना एक्सप्रेसवे के पास शासन द्वारा यमुना औद्योगिक नगरी बसाई जा रही है। सिकंदराबाद ब्लॉक गौतमबुद्ध नगर की सीमा से लगा हुआ है। औद्योगिक नगरी में गौतमबुद्ध नगर के काफी गांव शामिल किए गए हैं। ऐसे में सिकंदराबाद ब्लॉक की सात गांवों को औद्योगिक नगरी में शामिल करने की अधिसूचना शासन द्वारा जारी कर दी गई है। पंचायत राज विभाग के अनुसार इनमें झाझर, अजय नगर, अमीपुर बांगर, बैलाना, जैतपुर, गढ़ाना और चौकी ख्वाजपुर गांव शामिल हैं। बताया गया कि अब अजय नगर के सूबरा माजरा और जैतपुर के रवानीपुर माजरे का आंशिक हिस्सा औद्योगिक नगरी में शामिल किया गया है। शासन से अधिसूचना जारी होने के बाद पंचायत राज विभाग के अफसर अब परिसीमन कराने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि इन पांच ग्राम पंचायतों को छोड़कर पूरे ब्लॉक का परिसीमन भी हो सकता है। इसके अलावा जो माजरे हैं। उन्हें अलग से ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पांच ग्राम पंचायत तो ब्लॉक से पूरी तरह से खत्म हो गई हैं। अब इनके दो माजरे बचे हुए हैं। शासन के आदेश पर अब पंचायत राज विभाग सूबरा और रवानीपुर को नई ग्राम पंचायत बनाएगा। गांव सूबरा की आबादी 1047 है और रवानीपुर की 848 है। विशेष परिस्थिति और पंचायत चुनावों को देखते हुए विभाग द्वारा अब रवानीपुर को इसी आबादी पर ग्राम पंचायत बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में अभी तक 951 ग्राम पंचायत हैं। अब सिकंदराबाद में पांच ग्राम पंचायत कम होने के बाद जनपद में अब 946 ग्राम पंचायतें रह जाएंगी। विभागीय अफसरों ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों को लेकर नोएडा के अफसरों से भी वार्ता चल रही है।

जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल = सिकंदराबाद ब्लॉक के सात गांव और और इनके दो माजरे यमुना औद्योगिक नगरी में शामिल हो गए हैं। शासन से इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। परिसीमन किया जा रहा है। दो माजरों को अलग से ग्राम पंचायतों का दर्जा दिया जाएगा। आरक्षण जारी होने से पहले इस कार्य को निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed