फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

विपत्ति में पेन और मिर्ची पाउडर भी बन सकता है हथियार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
शिकारपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर स्थित एसकेडी पब्लिक स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम में शपथ लेती? - फोटो : BULANDSHAHR
विपत्ति में पेन और मिर्ची पाउडर भी बन सकता है हथियार
विज्ञापन

शिकारपुर। यदि किसी विपत्ति में आप फंस जाती हैं तो सबसे पहले धैर्य के साथ उससे बाहर निकलने की सोचिए। ज्यादा जरूरी हो तो आप अपने बैग में रखे पेन आदि को हथियार बनाकर अपना बचाव कर सकती हैं। इसके अलावा आप अपने बैग में मिर्ची पाउडर भी रखें। विपत्ति में इसका भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बातें सीओ शिकारपुर गोपाल शर्मा ने अपराजिता के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान गांव सलेमपुर स्थित एसकेडी पब्लिक स्कूल में छात्राओं से कहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीओ गोपाल सिंह ने कहा कि बच्चियों के साथ हो रहे यौन शोषण संबंधी मामलों में ज्यादातर आरोपी उनके नजदीकी संबंधों वाले लोग ही होते हैं। इसलिए निजी संबंध वाले लोगों के संपर्क में रहने के दौरान अधिक सावधानी बरतें। उन्होंने छात्राओं को बताया कि अपराध को सहना भी उतना बड़ा अपराध होता है। इसलिए कोई व्यक्ति उनके साथ छींटाकशी, छेड़खानी जैसे अपराध करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही अपने परिजनों और शिक्षिकाओं को भी इसकी जानकारी अवश्य दें। आपकी मां आपकी सबसे अच्छी दोस्त होती है। स्कूल में होने वाली घटना के संबन्ध में अपनी शिक्षिका को बताएं। सलेमपुर थाना प्रभारी प्रताप सिंह बालियान ने बताया कि वह आत्मबल के सहारे सशक्त बनें और किसी भी अपराध के खिलाफ मुकाबला करने के लिए आत्मरक्षा के गुर अवश्य सीखें। जरुरत पड़ने पर नोज अटैक आदि का इस्तेमाल करें। किसी भी अपराध की सूचना महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस हेल्पलाइन डायल 112 पर दर्ज कराएं। महिला हेल्पलाइन पर आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और समस्या का निदान भी तुरंत किया जाएगा। विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार, प्रधानाचार्य हरेन्द्र सिंह ने भी छात्राओं को किसी भी अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की सीख दी।
विज्ञापन

वर्तिका चौधरी = अपराजिता कार्यक्रम से महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध के प्रति लड़ने की क्षमता का अहसास हुआ। हमें अत्याचार के खिलाफ लड़ने की सीख मिली। -
विज्ञापन
विज्ञापन

छवि चौधरी = कार्यक्रम से हमारा मनोबल बढ़ा है। साथ ही मेरे अंदर आत्मशक्ति का संचार हुआ है। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए।
प्राची चौधरी = किसी भी महिला के साथ हो रहे अपराध की जानकारी पुलिस हेल्पलाइन या महिला हेल्पलाइन पर देने की जानकारी मिली है। ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

यशी चौधरी = कार्यक्रम के दौरान सीख मिली है कि पेन और मिर्ची पाउडर से भी अपना बचाव किया जा सकता है। अन्य छात्राओं को भी इसके बारे में बताउंगी।
महक चौधरी = महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में जानकारी मिली है। साथ इसमें पहचान गोपनीय रखा जाता है, इसका भी पता चला है।
प्रांजल सिंह = कार्यक्रम से मन में आत्मविश्वास का संचार हुआ है। पुलिस अंकल हमारे बीच आकर अच्छी जानकारी दे रहे हैं। कार्यक्रम में प्रतिभाग लेकर अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed