फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

15 सभासदों का बहिष्कार, बोर्ड बैठक में बजट पास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
15 सभासदों का बहिष्कार, बोर्ड बैठक में बजट पास
विज्ञापन

जहांगीरबाद। 25 सभासदों में से 15 सभासदों के बहिष्कार के बावजूद भी पालिका प्रशासन ने अहम बोर्ड बैठक बुलाकर नए वित्तीय वर्ष का बजट बहुमत से पारित कराने का दावा किया है, जब कि 15 सभासदों ने इस पूरी कार्रवाई को अनैतिक बताते हुए पूरे प्रकरण की शिकायत आला अधिकारियों से की है। विपक्षी सभासदों की शिकायत पर एडीएम प्रशासन ने पालिका की ईओ को बजट बोर्ड बैठक की पूरी कार्यवाही के साथ मुख्यालय पर तलब किया है। इस पूरे घटनाक्रम के साथ ही पालिका में चली आ रही खेमेबंदी में और भी तल्खी बढ़ गई है।
बोर्ड बैठक में भी विपक्षी 15 सभासदों ने एकजुटता का परिचय देते हुए बैठक का बहिष्कार किया, लेकिन पालिका प्रशासन ने करीब 33 करोड़ के बजट को बहुमत से पास कराने का दावा किया है। बजट पास होने की जानकारी असंतुष्ट सभासदों को मिली तो उन्हाेंने इसकी लिखित शिकायत डीएम समेत तमाम आला अफसरों से की। विपक्षी सभासदों की शिकायत पर एडीएम प्रशासन ने पालिका की ईओ को बजट बैठक की पूरी कार्रवाई के साथ अपने कार्यालय में तलब किया है।
विज्ञापन

सभासद नवीन बंसल = जहांगीराबाद पालिका में कुल 25 सभासद निर्वाचित हैं, जिनमें से आज भी 15 सभासदों ने इस बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया था, जिसके चलते बोर्ड बैठक की कार्रवाई चल ही नहीं सकती थी, लेकिन पालिका के जिम्मेदार लोगों ने बजट पास कर अनैतिक कार्य किया है, जिसकी लिखित शिकायत आला अफसरों से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष डा. सूरज भान माहुर = पालिका में 25 निर्वाचित, चार नामित, दो पदेन सदस्य व स्वयं पालिकाध्यक्ष के साथ कुल 32 सदस्य हैं, जिनमें से 15 सदस्यों व दो पदेन सदस्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर बजट को बहुमत से पास करा दिया है।

एडीएम प्रशासन बुलंदशहर रविंद्र कुमार = जहांगीराबाद पालिका के कुछ सदस्यों ने बजट बोर्ड बैठक में नियम विरुद्ध कार्रवाई करने के आरोप लगाते हुए शिकायत की है। उनकी शिकायत पर पालिका की ईओ को बोर्ड बैठक की पूरी कार्रवाई के साथ तलब किया गया है। कार्यवाही को देखने के बाद अग्रिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed