{"_id":"603153228ebc3ee97a196b82","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2141149186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर बनेंगे आइसोलेशन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर बनेंगे आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन

बुलंदशहर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सभी परीक्षा केंद्रों पर आइसोलेशन वार्ड बनेंगे। आइसोलेशन वार्ड में सभी मेडिकल सुविधाएं मौजूद होंगी। जनपद में सीबीएससी की परीक्षाओं के लिए करीब 20 परीक्षा केंद्र बन सकते हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा केंद्र बनाने के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा चार मई से शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर पूरी तरह से तैयारी चल रही है। कोविड-19 को देखते हुए परीक्षा में इस बार काफी सावधानी बरती जाएंगी। सीबीएसई द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसमें परीक्षा केंद्रों पर इस बार आइसोलेशन वार्ड बनाएं जाएंगे। बताया गया कि जितने भी परीक्षा केंद्र होंगे उन पर एक-एक वार्ड होगा। उक्त वार्डों में सभी मेडिकल सुविधाएं होंगी। इसमें बुखार की दवाई, मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स सहित अन्य सामान होंगे। जनपद की बात करें तो यहां पर सीबीएसई के करीब 150 स्कूल हैं और इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 12 हजार से अधिक छात्र परीक्षाओं में शामिल होंगे। ऐसे में जनपद में 20 परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते है। डीपीएस के प्रधानाचार्य और परीक्षा के नोडल अािकारी डॉ. एचएस वशिष्ठ ने बताया कि सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। छात्र संख्या के हिसाब से केंद्रों का निर्धारण होगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर आइसोलेशन वार्ड बनेंगे। आइसोलेशन वार्ड में सभी मेडिकल सुविधा होंगी।