फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पंचायत चुनाव : आरक्षण की तस्वीर में तलाश रहे प्रधानी का भविष्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पंचायत चुनाव : आरक्षण की तस्वीर में तलाश रहे प्रधानी का भविष्य
विज्ञापन

बुलंदशहर। पंचायत चुनाव के आरक्षण की तस्वीर में अब भावी प्रत्याशियों के बीच प्रधानी का ख्वाब डिगा हुआ है। लंबे समय से चुनावी भूमि तैयार कर रहे दावेदारों की प्रधान बनने की टूटती आस ने धड़कनें बढ़ा दी हैं। वहीं, आरक्षण बदला तो कइयों की मन की मुराद पूरी होगी। हालांकि आरक्षण के फार्मूले पर गुणा-भाग कर तस्वीर बदलने की आशंका को लेकर दावेदार जुगाड़ में भी जुट गए हैं।
पंचायत चुनाव के आरक्षण प्रक्रिया शुरू होते ही सबसे अधिक चिंता प्रधान पद के भावी प्रत्याशियों को सता रही है। जहां कई पांच साल से प्रधान पद की कुर्सी पर काबिज लोगों को आरक्षण के फेर में अपनी कुर्सी जाती दिख रही है। वहीं, लंबे समय से चुनावी जमीन तैयार कर प्रधान बनने की धूमिल होती आस देख दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं। ऐसे में वह ब्लॉक से लेकर जिला पंचायत के कार्यालय और राजनीतिक आकाओं से संपर्क कर आरक्षण में बदलाव न होने का भी जुगाड़ लगाने लगे हैं। वहीं, सुबह के समय समाचार पत्र आदि पर आरक्षण से संबंधित खबरों को देखते हुए उनकी धुकधुकी बढ़ती जा रही है। अभी तक ब्लॉक से संभावित आरक्षण की जानकारी हासिल करने वाले अब जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आरक्षण की स्थिति जानने की जुगत में जुट गए हैं। आरक्षण की स्थिति का पता करने के लिए वह अधिकारी से लेकर बाबुओं से भी संपर्क करने लगे हैं। दूसरी ओर जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल का कहना है कि आरक्षण की प्रक्रिया शासन की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार ही होगी। आरक्षण का चार्ट तैयार करने में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। आरक्षण की सभी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और नियमानुसार ही होगी।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जहां आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने शासन से जारी आरक्षण प्रक्रिया की तिथि ब्लॉक कार्यालय पर चस्पा करने की बात कही है। इसी तरह की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए आरक्षण प्रक्रिया की तिथि जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पर भी चस्पा किया जाएगा। डीपीआरओ नंदलाल ने बताया कि इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। ताकि आरक्षण की तिथि वार चलने वाली प्रक्रिया की जानकारी सभी को प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed