{"_id":"602428e58ebc3ee90f500bff","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2135155108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति चल रहे चार ईंट भट्ठे करवाए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति चल रहे चार ईंट भट्ठे करवाए बंद
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिना अनुमति संचालित हो रहे ईंट भट्ठों पर कार्रवाई जारी है। प्रदूषण विभाग ने बुधवार को चेकिंग के दौरान बिना अनुमति चल रहे चार्र इंट भट्ठों को बंद करवाया। इनमें तीन सिकंदराबाद में और एक गुलावठी में संचालित हो रहा था।
एनजीटी ने बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर्र इंट भट्ठों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। इसके बावजूद जिलेभर में ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है। प्रदूषण विभाग के जेई कुंवर संतोष कुमार ने बताया कि जिलेभर में स्थापिर्त इंट भट्ठों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ईंट भट्ठे संचालित मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सिकंदराबाद क्षेत्र में संचालित ओम ईंट उद्योग, श्रीबालाजी ईंट उद्योग व जय माता दी ईंट उद्योग और गुलावठी में मीनाक्षी ईंट उद्योग को बंद करवा दिया गया है। संबंधित को अग्रिम आदेश तक संचालन न करने की चेतावनी दी गई है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी आशुतोष चौहान ने बताया कि बिना आदेश जिले र्में इंट भट्ठों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। बिना अनुमति भट्ठों का संचालन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।