फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

स्पा कांड: सात नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
स्पा कांड: सात नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात पुलिस ने स्पा सेंटर में देह व्यापार के मामले में सात नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। स्पॉ सेंटर में एक हजार रुपये में कमरा और ढाई हजार रुपये में देह व्यापार के लिए युवती उपलब्ध कराई जा रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।
सीओ सिटी संग्राम सिंह की ओर से कोतवाली देहात में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि एक सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस ने महिला थाना पुलिस के साथ स्पा सेंटर में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही स्पा सेंटर से दो युवक फरार हो गए। काउंटर पर एक युवती और एक पुरुष बैठा मिला। स्पा सेंटर के एक रूम से एक ग्राहक और एक युवती और दूसरे रूम से एक अन्य युवती को पकड़ा गया। इसके अलावा काफी सामान आदि भी बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि एक हजार रुपये में कमरा और ढाई हजार रुपये में देह व्यापार के लिए लड़की उपलब्ध कराई जाती थी। पकड़ी गई युवतियों में एक गाजियाबाद और दो युवतियां बुलंदशहर की रहने वाली हैं। काउंटर पर पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मनीष कुमार निवासी आनंद बिहार कोतवाली नगर, जबकि ग्राहक की पहचान आरोपी फैज निवासी मोहल्ला साठा के रूप में हुई। पुलिस की जांच में मालिक अमरदीप और त्यागी के होने का पता चला है। इसके अलावा फरार हुए आरोपी युवक की पहचान अमन के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि मामले में तीन युवतियों समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें ग्राहक, फरार युवक, स्पा सेंटर के दोनों मालिक भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

संतोष कुमार सिंह एसएसपी - मामले में सात नामजद, दो अज्ञात समेत 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार पांचों को जेल भेज दिया गया है। जल्द ही अन्य को भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed