फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पंचायत चुनाव : जल्द पहचान किए जाएंगे संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पंचायत चुनाव : जल्द पहचान किए जाएंगे संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जारी हैं। शांतिपूर्ण और सकुशल चुनाव कराने के लिए संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को जल्द ही पहचान कर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
ग्राम प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के चुनाव के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। इस चुनाव में सबसे बड़ी चुनौती शांति व्यवस्था की होती है। मतदाता स्वतंत्र रूप से बिना भय के शांति से मतदान कर सकें। इसके लिए संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों और बूथों की पहचान करना भी जरूरी होता है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। बताया गया कि इसके लिए अफसरों की समिति गठित की जाएगी। समिति एसडीएम की अध्यक्षता में नियुक्त होगी। समिति में संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, सदस्य सचिव, तहसील के समस्त बीडीओ और थाना अध्यक्ष आदि शामिल होंगे। वह संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों और बूथों का चयन कर ब्यौरा देंगे। उसी के अनुसार मतदान के दिन संबंधित केंद्र पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। पंचायत चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण काम मतगणना का होता है। इसे शांतिपूर्वक व पारदर्श ढंग से करवाने के लिए मतगणना केंद्रों के चिन्हित करने की जिम्मेदारी सभी एसडीएम को दी जाएगी। सभी राजय निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार मतगणना केंद्रों की पहचान करेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यपाल सिंह ने बताय कि जनपद में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की जल्द ही पहचान की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में पंचायत चुनाव की तैयारी लगातार जारी हैं। चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का डाटा भी जुटाया जा चुका है। इसके साथ ही अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन भी गत 22 जनवरी को चुका है। शासन और राज्य निर्वाचन आयोग से मिलने वाले आदेशों के तहत ही जनपद में चुनाव की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

जिले के 16 बदमाश छह माह के लिए जिला बदर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) के कोर्ट ने 16 बदमाशों को छह माह के लिए जिला बदर किया है। इनमें से सर्वाधिक आठ अपराधी देहात कोतवाली क्षेत्र के हैं। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जनपद में सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में 16 बदमाशों को जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed