फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

साइकिल और बाइक में टक्कर, महिला समेत दो की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar uajala - फोटो : amar uajala
साइकिल और बाइक में टक्कर, महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में हाईवे-91 स्थित भटपुरा मोड़ के पास साइकिल और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार फोटोग्राफर और एक फैक्टरी में काम करने वाली महिला की मौत हो गई। वहीं, साइकिल चालक घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

किशनवती (45) निवासी पत्थर पत्थरवाड़ा, सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में कार्य करती थीं। मंगलवार रात करीब 8.30 पर वह अन्य फैक्टरी में कार्य करने वाले रिश्तेदार नरेंद्र के साथ काम खत्म होने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान भटपुरा मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फोटोग्राफर सुनील (40) निवासी गांव लुहारली, गौतमबुद्ध नगर और किशनवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, नरेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने आनन फानन घायल को अस्पताल पहुंचाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने बताया कि घायल नरेंद्र अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद कहीं भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद नरेंद्र काफी सदमे में है। वहीं, कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले में अभी किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed