{"_id":"600f0eb78ebc3e2c521f2b24","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd212650798","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने किया विवाहिता से दुष्कर्म, हत्या की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर ने किया विवाहिता से दुष्कर्म, हत्या की दी धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के साथ ससुर ने दुष्कर्म किया। विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ससुर व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित विवाहिता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पहले उसकी शादी आगरा निवासी युवक से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया था, लेकिन, ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज के रूप में कार व अन्य सामान की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। उसके साथ गाली-गलौच एवं मारपीट करते हुए तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी ससुर के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने जब इस बाबत शिकायत की तो आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की। बाद में उसे ससुराल से निकाल दिया। तभी से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति अमर वर्मा, ससुर अजय वर्मा, सास नीलम, सनी व विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।