फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

नए साल के जशभन पर मचाया हुड़दंग तो पड़ेगा भारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
नए साल के जशभन पर मचाया हुड़दंग तो पड़ेगा भारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। 2020 खत्म होने में चंद घंटे ही बाकी रह गए हैं। जनपदवासियों ने नए साल को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वहीं, शहर की सड़कों पर नए साल के जश्न में हुड़दंग मचाना या फिर उपद्रव मचाना इस बार आपको भारी पड़ सकता है। जनपद पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को अपनी कमर कस ली है। साथ ही पुलिस अफसरों ने लोगों से शांतिपूर्वक कार्यक्रम करने का आह्वान भी किया है।
बृहस्पतिवार साल 2020 का अंतिम दिन है। रात के 12 बजते ही वर्ष 2021 का आगाज हो जाएगा। लोग इस पल का जशभन मनाने और साल के सेलिब्रेशन को भव्य करने में जुट गए हैं। लोगों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजन करने की व्यवस्था की है। इस दौरान डीजे पर ठुमके और पार्टियों का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं, जनपद पुलिस ने इस जशभन को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने के लिए अपनी कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात को यदि कोई व्यक्ति, युवा या किशोर सड़क पर बेवजह घूमते हुए या फिर हुड़दंग मचाते हुए नजर आता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा संवेदनशील व अतिसंवेेदनशील स्थानों पर भी पैनी नजर बनाए रखने को कहा गया है। साथ ही नए साल के जशभन में कोई बाधा न उत्पन्न हो इसके लिए खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। जो, पल पल की जानकारी से अपने अफसरों को अपडेट करा रहा है।
विज्ञापन

----------
नए साल के जशभन में सड़कों पर हुड़दंग नहीं मचाया जाएगा। यदि कोई ऐसा करता हुआ मिलता है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। - संतोष कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जशभन के माहौल में रखें सुरक्षा का ध्यान : डीएम
अभी कोरोना का दौर चल रहा है, ऐसे में लोगों से लगातार सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। जशभन के माहौल में लोगों को अपनी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही जनपद में कोई भी कार्यक्रम कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहें और लोगों ने कोविड के नियमों का का पालन करने की अपील करते रहें।
-----
नए साल के स्वागत को लोगों ने की तैयारी
वर्ष 2020 जहां विदा हो रहा है और 2021 का आगाज होने वाला है। नए साल के लिए लोगों ने अपने परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों को नए वर्ष को सेलिब्रेट करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अखिल भारतीय व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल देशभक्त ने बताया कि फोरम में शामिल सभी पदाधिकारियों के परिवार संग एक कार्यक्रम एक जनवरी को नगर के एक निजी होटल में आयोजित किया जा रहा है। लायंस क्लब बुलंदशहर एलीट के सचिव हेमंत वर्मा ने बताया कि नववर्ष के आगाज होने के बाद दो जनवरी को नगर के भूड़ चौराहा स्थित निजी होटल में क्लब के सभी सदस्यों के साथ मिलकर जशभन मनाया जाएगा।

-----------
जशभन के दौरान कोरोना से भी रहें सावधान
जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य अफसरों ने लोगों से नए साल के जशभन के दौरान सावधानियां बरतने की अपील की है। एसीएमओ डॉ. अवनेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना से सभी को सुरक्षित रखने के लिए कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। साथ ही बढ़ते एक्यूआई को लेकर आतिशबाजी करने से बचें। उन्होंने बताया कि इस समय काफी सर्दी पड़ रही है। ऐसे में सभी को सावधानी बरते की जरूरत है। सर्दी के चलते बच्चों में निमोनिया और बुजुर्गों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों और बुजुर्गों का लोग विशेष रूप से ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed