फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

चार चीनी मिलों पर किसानों का 69.18 करोड़ बकाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
चार चीनी मिलों पर किसानों का 69.18 करोड़ बकाया
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के गन्ना किसानों का अभी भी चार चीनी मिलों पर गत वर्ष की 69.18 करोड़ की राशि बकाया चल रही है। इनमें जनपद की दो और गैर जनपद की भी दो चीनी मिल शामिल हैं। वहीं, गैर जनपद की रजपुरा और चंदनपुर चीनी मिल ने गत वर्ष की बकाया राशि का भुगतान कर दिया है।
जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि गत वर्ष में खरीदे गए गन्ने की बकाया राशि का जनपद की दो और गैर जनपद की भी दो चीनी मिलों ने भुगतान कर दिया है। इनमें जनपद की अनामिका और साबितगढ़ के अलावा गैर जनपद की चंदनपुर और रजपुरा चीनी मिल शामिल हैं। जबकि अभी भी दो जनपद की और दो गैर जनपद की चीनी मिलों पर किसानों का 69.18 करोड़ की राशि का भुगतान बकाया चल रहा है। जनपद की अनूपशहर चीनी मिल पर 19.34 करोड़ और वेव शुगर मिल पर 19.37 करोड़ की राशि का बकाया भुगतान चल रहा है। इसी तरह गैर जनपद हापुड़ की ब्रजनाथपुर चीनी मिल पर 14.76 करोड़ और सिंभावली चीनी मिल पर 15.71 करोड़ की राशि का भी बकाया भुगतान चल रहा है। डीके सैनी ने बताया कि उक्त चारों चीनी मिलों से किसानों के बकाया भुगतान को जल्द से जल्द करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इन सभी चीनी मिलों से किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

--------
चीनी मिलों ने की 74 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई
- दो चीनी मिलों ने 25 करोड़ की राशि के गन्ने का भी किया भुगतान
- गैर जनपद की मिलों द्वारा खरीदे गए गन्ने का जुटाया जा रहा आंकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जनपद की चीनी मिलों ने 74 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर ली है। इतना ही नहीं दो चीनी मिलों ने अभी तक 25 करोड़ की राशि के गन्ने का भी भुगतान कर दिया है। जबकि गैर जनपद की चीनी मिलों द्वारा अभी तक खरीदे गए गन्ने का विभाग की ओर से आंकड़ा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में इस बार 65 हजार हेक्टेयर में गन्ने की पैदावार की गई है। गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या 1.19 लाख है। इन किसानों का गन्ना जनपद की चार और गैर जनपद की चार चीनी मिल खरीद करती हैं। इस बार शासन की ओर से सभी आठों मिलों को चार करोड़ क्विंटल से अधिक गन्ने की पेराई का लक्ष्य दिया है। अच्छी बात यह है कि इस बार जनपद की सभी चीनी मिल लगातार गन्ना पेराई कर रही हैं। इसके चलते किसानों को भी परेशानी नहीं हो रही और गन्ना पर्ची भी समय पर मिलने का अफसर दावा कर रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी के अनुसार अभी तक जनपद की साबितगढ़ चीनी मिल ने 33.29 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर ली है। इसी तरह अनामिका ने 19.30 लाख क्विंटल, वेव शुगर मिल ने 10.85 लाख क्विंटल और अनपूशहर चीनी मिल ने 10.58 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई पूरी कर ली है। उन्होंने यह भी बताया कि दो चीनी मिलों ने अभी तक चालू गन्ना पेराई सत्र 2020-21 में खरीदे गए गन्ने में से 25 करोड़ से अधिक की राशि का किसानों का भुगतान कर दिया है। इनमें साबितगढ़ चीनी मिल अब तक 9.82 करोड़ और अनामिका चीनी मिल अब तक 15.41 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान कर चुकी है। डीके सैनी ने यह भी बताया कि गैर जनपद की चार चीनी मिलों ने अभी तक कितने गन्ने की पेराई की है। इसका आंकड़ा जुटाया जा रहा है।

--------
किसानों को गन्ना समर्थन मूल्य का इंतजार
इस बार चीनी मिल समय पर संचालित हो गई और किसानों ने भी अपना गन्ना चीनी मिलों को देना शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक गन्ने का समर्थन मूल्य जारी नहीं किया गया है। किसानों को भी गन्ना समर्थन मूल्य का इंतजार है। वहीं, दूसरी ओर भाकियू टिकैत के एनसीआर महामंत्री मांगेराम त्यागी और भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठॉ. धर्मेंद्र सिंह ने अभी तक गन्ना समर्थन मूल्य जारी नहीं करने पर सरकार को चेताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सरकार की ओर से गन्ने का समर्थन मूल्य जारी नहीं किया जाता तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed