फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

खानपुर में निराश्रित गोवंश के हमले में किसान की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
खानपुर में निराश्रित गोवंश के हमले में किसान की मौत
विज्ञापन

खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव हिमाबाद में निराश्रित गोवंश के हमले से एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव हिमाबाद निवासी भोलू पुत्र बल्ला सिंह (48) सोमवार देर रात शौच के लिए उठे थे। घर के बाहर बने शौचालय में जाते समय वहां घूम रहे एक आवारा गोवंश ने उन पर हमला कर दिया। गोवंश ने किसान को सींगों पर उठाकर कई बार जमीन पर पटका। किसान की चीख पुकार सुनकर परिजन एकत्रित हो गए। गोवंश के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में घायल किसान को परिजन बरौली बासुदेवपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले गए। यहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद ब्लॉक से आई टीम ने आवारा गोवंश को पकड़कर एक गोशाला में भेज दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए चिंतित नहीं है। पूर्व में कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

घटनाओं से सबक नहीं लेते अधिकारी
आए दिन निराश्रित गोवंश के हमले में कई लोग घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह पहले ही क्षेत्र के गांव चठेहरा में आवारा गोवंश के हमले में आधा दर्जन किसानों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद भी संबंधित अधिकारी निराश्रित गोवंशों को नहीं पकड़वा रहे हैं। इस वजह से किसानों की फसल नुकसान हो रही है। साथ ही हादसे का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जनपद में निराश्रित गोवंश से जल्द निजात दिलाई जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से रणनीति बनाई जा रही हैं। अधिकतर गोवंश ऐसे हैं, जिन्हें पकड़ना काफी मुश्किल है। ऐसे गोवंश को पकड़ने के लिए विचार-विमर्श चल रहा है। जल्द ही पूरी तैयारी के साथ गोवंश को पकड़कर निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों पर पहुंचाया जाएगा। - आरके सक्सेना, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed