फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

छुट्टा गोवंश को ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन में किया बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
ऊंचागांव के क्षेत्र के गांव पिलखनी के सामुदायक केंद्र पर बंद किए गए छुट्टा गोवंश। - फोटो : BULANDSHAHR
छुट्टा गोवंश को ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन में किया बंद
विज्ञापन

ऊंचागांव। क्षेत्र के लोग आजकल छुट्टा गोवंश से परेशान हैं। गांव पिलखनी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को छुट्टा गोवंश को पकड़कर सामुदायिक भवन में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ब्लॉक के अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ दिया। इससे ग्रामीणों में रोष है और उन्होंने अब छुट्टा गोवंश को ब्लॉक कार्यालय में बंद करने की चेतावनी दी है।
गांव पिलखनी निवासी विजेंद्र, मामोली, जावेंद्र, सुमित, राकेश शर्मा, राजकुमार, घुमिया शर्मा, टींकू, संजीव, महेंद्र आदि ने बताया कि गांव में चार दर्जन से अधिक छुट्टा गोवंश गत काफी समय से खेतों में खड़ी गेहूं, ईख, सरसों आदि के साथ चारे की फसल को बर्बाद करते चले आ रहे है। ब्लाक अधिकारियों से ग्रामीण कई बार इनसे निजात दिलाने की मांग करते चले आ रहे हैं, लेकिन अधिकारियों ने उस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। जब कहीं से भी इनसे निजात दिलाने का कोई रास्ता नहीं दिखा तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और सामुदायिक भवन में बंद कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जब वह छुट्टा गोवंशों को गोशाला भिजवाने के लिए ब्लाक पर बीडीओ के पास पहुंचे तो बीडीओ ने पकड़े गए गोवंश की व्यवस्था करने से साफ इंकार कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने बीडीओ को शीघ्र कोई कार्रवाई न करने पर पकडे़ गए गोवंशों को ब्लाक कार्यालय में बंद करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शासन से छुट्टा गोवंश से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरके सक्सेना ने बताया कि गांव पिलखनी में ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक भवन में छुट्टा गोवंश को बंद करने की जानकारी मिली है। इन गोवंश को गोशाला भिजवाने का प्रबंध किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही जनपद की जनता को छुट्टा गोवंश से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed