फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, जल्द मिलेगा न्याय: विमला बाथम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
फास्ट ट्रैक कोर्ट से जल्द मिलेगा न्याय : विमला बाथम
विज्ञापन

अनूपशहर/जहांगीराबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम शनिवार सुबह बुलंदशहर पहुंचीं। यहां उन्होंने अफसरों से मुलाकात की और उचित दिशानिर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जहांगीराबाद और अनूपशहर में मृतकों के घर पहुंच कर परिजनों से बातचीत की। साथ ही उनके मामले फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए जाने और जल्द से जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार सर्किट हाउस पहुंचीं। यहां उन्होंने एसपी देहात हरेंद्र कुमार और अन्य महिला पुलिस अफसरों से मुलाकात की। साथ ही अनूपशहर और जहांगीराबाद में हुई वारदातों के बारे में जानकारी हासिल की और महिलाओं पर हो रहे अपराधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के उस गांव में पहुंचीं जहां गत दिनों एक दुष्कर्म पीड़िता की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। पीड़िता के घर परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दिया। साथ ही बिटिया के गुनहगारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराने का आश्वासन भी दिया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी आयोग की अध्यक्ष ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही आयोग की अध्यक्ष ने परिजनों की मांग पर मृतका के चाचा व भाई को शस्त्र लाइसेंस दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आयोग की अध्यक्ष अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले की जानकारी हासिल करने उसके गांव पहुंची। पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। वहीं, उन्होंने एक आरोपी के फरार होने की शिकायत पर एसपी देहात को इसे गंभीरता से लेने और फरार आरोपी की गिरफ्तारी जल्दी से जल्दी कराने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शस्त्र लाइसेंस दिलवाए जाने की प्रक्रिया पूरी कराने को भी कहा। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर अनूपशहर व जहांगीराबाद के मामले के सभी तथ्यों से अवगत कराएंगी। पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद व फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलवाकर आरोपियों को जल्दी से जल्दी सजा दिलवाएंगी। इस दौरान एसपी देहात हरेंद्र कुमार, एसडीएम पदम सिंह व सीओ वंदना शर्मा सहित प्रभारी निरीक्षक अरुणा राय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed