फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

धोखाधड़ी से महिला की जमीन पर कराया 3.90 लाख का लोन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
धोखाधड़ी से महिला की जमीन पर कराया 3.90 लाख का लोन
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी महिला रेखा उपाध्याय की जमीन पर आरोपी ने फर्जी तरीके से लोन करा लिया। पीड़िता को मामले की जानकारी बैंक से लोन की किस्त जमा न होने पर आए नोटिस के माध्यम से हुई। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा मोहल्ला निवासी रेखा उपाध्याय पत्नी मनोज उपाध्याय ने बताया कि उसकी लाखों की जमीन अगौता थानाक्षेत्र के गांव अख्तियारपुर में है। महिला का कहना है कि इसी गांव के रहने वाले महिपाल पुत्र वीरपाल ने कुछ दिन पहले उससे उसके कुछ कागजात मांगे। उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि की फोटो कापी ले ली। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने एक बैंक में सांठगांठ करके उसकी जमीन पर तीन लाख 90 हजार रुपये का लोन ले लिया। महिला को इस बारे में पता नहीं चला। लोन की किस्त जमा न होने पर बैंक से आए नोटिस के बाद महिला को जानकारी हुई। इसके बाद महिला ने बैंक जाकर जानकारी हासिल की। बैंक से जानकारी मिली कि महिपाल ने रकम कैश कराई है। जिसके बाद उसने महिपाल से बात की और लोन चुकता करने के लिए कहा। आरोपी ने साफ इंकार कर दिया कि वह लोन चुकता नहीं करेगा। उल्टे महिला को धमकी दी कि यदि उसने पुलिस से शिकायत की तो वह उसकी हत्या करा देगा। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में एसएसपी के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed