फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

महिला समूह कर रहे गन्ने की पौध तैयार, बनेंगे सक्षम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
महिला समूह कर रहे गन्ने की पौध तैयार, बनेंगे सक्षम
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन ने हाल ही में महिला समूहों से गन्ने की पौध तैयार कर उन्हें समक्ष बनाने के आदेश दिए थे। इस पर विभाग की ओर से जनपद में 20 महिला समूहों को जिम्मेदारी सौंपी गई। अब यह महिला समूह गन्ने की पौध तैयार करने में जुट गए हैं। डीसीओ ने मंगलवार को गांव चित्सौन में महिला समूह की ओर से तैयार की गई पौध का जायजा लिया।

जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि हाल ही में शासन ने आदेश जारी किया था कि जनपद में संचालित महिला समूहों से गन्ने की पौध तैयार कर उन्हें समक्ष बनाने की दिशा में काम किया जाए। यह आदेश मिलने पर विभाग की ओर से जनपद में 20 महिला समूहों का चयन किया गया। इन समूहों से जुड़ी महिलाओं को पहले गन्ने की पौध तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें अन्य आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई। साथ ही पौध तैयार करने के लिए सामान आदि भी उपलब्ध करवाने में सहयोग किया गया। मंगलवार को मैंने गांव चित्सौन में महिला समूह की ओर से तैयार की जा रही पौध का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि महिला समूहों की ओर से तैयार की गई गन्ने की पौध किसानों को बेची जाएगी। इससे जो भी आमदनी होगी। वह महिला समूह को ही मिलेगी। इससे वह समक्ष बनेंगे। डीके सैनी ने यह भी बताया कि गन्ने की पौध से होने वाली गन्ने की फसल की पैदावार भी अच्छी होती है। इसलिए किसानों को चाहिए कि वह महिला समूहों से संपर्क कर गन्ने की पौध प्राप्त कर अपने खेतों में गन्ने की फसल तैयार कर सकते हैं। इसके लिए विभाग से भी किसान संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed