फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

औरंगाबाद बलवा प्रकरणं महिला समेत 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
औरंगाबाद बवाल प्रकरण में महिला समेत 12 पर एफआईआर
विज्ञापन

औरंगाबाद। नगर में शुक्रवार को मेवातियों-कुरैशियों के बीच हुए बवाल प्रकरण में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार के खिलाफ एनसीआर और दूसरे पक्ष की तहरीर पर बलवे जैसी संगीन धाराओं में महिला समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इन पर पुलिस टीम पर हमले का भी आरोप है। पुलिस ने दोनों ओर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि गत ईद के अवसर पर मेवाती और कुरैशी पक्ष में बच्चों के बीच मामूली विवाद हो गया था। जिसका समझौता नहीं हुआ और बृहस्पतिवार रात नदीम मेवाती की दूसरे पक्ष ने पिटाई कर दी। जिसमें पथराव-हवाई फायरिंग हुई। जबकि, शुक्रवार सुबह पूर्व सभासद नौशाद कुरैशी के पुत्र जैद और उस्मान कुरैशी की दूसरे पक्ष ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी। बाद में इसी पक्ष ने कसाईबाड़ा में दुकानों के शटर में लाठी डंडे बजाए। फिर बसपा नेता अब्दुल्ला कुरैशी के मकान के आगे खड़ी स्कूटी और बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। इस दौरान मोहल्ला मेवातियान में आरोपी को पकड़ने गए दो पुलिसकर्मियों से महिलाओं ने हाथापाई करके आरोपी को छुड़ा लिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले में पुलिस ने मोहल्ला मेवातियान निवासी फईमुददीन पुत्र नदीम मेवाती की तहरीर पर उस्मान पुत्र शराफत, आरिफ, कामिल, जमील पुत्र खलील निवासी मोहल्ला छेपीवाड़ा के खिलाफ धारा 323, 504 के तहत एनसीआर दर्ज की है। जबकि, दूसरे पक्ष का आरोप है कि इन सभी नामजद आरोपियों ने पथराव और हवाई फायरिंग की है। वहीं, दूसरे पक्ष के पूर्व सभासद नौशाद कुरैशी पुत्र अख्तर की तहरीर के आधार पर अंसार, मोहसिन पुत्रगण नसरूददीन, बोलर, आमिर, आफाक पुत्रगण अब्बास मेवाती, लोजा, सलमान पुत्र इस्लाम व रानी पुत्री अब्बास के खिलाफ धारा 147, 452, 323, 506, 307, 336, 427 और क्रिमिनल ला एक्ट के तहत बलवे की संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कार्टून बनाकर चर्चाओं में आया था आरोपी
नगर के मोहल्ला मेवातियान में मारपीट के जिस आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने के लिए उसके घर गई थी। वह आरोपी करीब तीन वर्ष पहले एक कार्टून बनाकर काफी चर्चाओं में रहा था। लेकिन बाद में मामला रफादफा हो गया था। बताया जाता है कि उक्त युवक सऊदी में नौकरी करता है और हाल ही में वह यहां आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात घटनास्थल पर पहुंचीं सीओ
मामले में देर रात चेयरमैन अख्तर मेवाती, सीओ सिटी दीक्षा सिंह से बुलंदशहर मिले और थाना पुलिस की एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया। सीओ ने उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। रात 11 बजे सीओ सिटी मोहल्ला रंगरेजान में पहुंची। वहां लोगों से फायरिंग प्रकरण की बाबत पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed