{"_id":"5f00d1208ebc3e4340523582","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd201443530","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में एक स्वास्थ्य कर्मी समेत 22 लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में एक स्वास्थ्य कर्मी समेत 22 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक स्वास्थ्य कर्मी समेत 22 लोग मिले कोरोना संक्रमित
बुलंदशहर। जनपद में एक स्वास्थ्य कर्मी समेत 22 लोगों की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव निकली। जिसमें सर्वाधिक खुर्जा क्षेत्र के सात संक्रमित भी शामिल हैं। वहीं, तीन क्षेत्रों के एक-एक युवक नोएडा में जॉब करने के दौरान संक्रमित पाए गए। साथ ही नौ मरीज शनिवार को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए।
जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, अनेक स्थानों पर कोरोना चेन भी बनने लगी है। शनिवार को खुर्जा में सात, स्याना में चार, शिकारपुर व औरंगाबाद में तीन-तीन, सिकंदराबाद व ककोड़ में दो-दो और पहासू क्षेत्र में एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। खुर्जा नगर क्षेत्र के राधाकृष्ण मोहल्ले में चार, न्यू शिवपुरी में दो और देवीपुरा मोहल्ले निवासी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सात में छह की जांच एंटीजन किट से और एक युवक नोएडा में जॉब करने के दौरान संक्रमित पाया गया। न्यू शिवपुरी निवासी युवक नगर में मोबाइल दुकान संचालक हैं। स्याना नगर क्षेत्र के मोहल्ला चौधरीयान में एंटीजन किट से जांच के दौरान दो महिला समेत चार की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। शिकारपुर में सीएचसी पर तैनात एक महिला स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव निकली तो, मोहल्ला काजीवाड़ा और गंजसादात निवासी एक-एक युवक एंटीजन किट से पॉजिटिव निकले। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बरारी में एक महिला समेत तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिनका एंटीजन किट से सैंपल जांचा गया। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव गांगरौल निवासी एक युवक की नोएडा में जॉब करने के दौरान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, साथ ही सिकंदराबाद नगर के सरायदूल्हा निवासी एक युवती हापुड़ में कोरोना संक्रमित निकली। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार युवती की शादी हापुड़ क्षेत्र में हुई थी, लेकिन आधार कार्ड पर पता अभी सिकंदराबाद का होने के कारण बुलंदशहर में मामला जोड़ा गया। ककोड़ क्षेत्र के मोहल्ला वैश्यान में पूर्व में संक्रमित मिले युवक के संपर्क में आने पर एक महिला और एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। साथ ही पहासू क्षेत्र के मोहल्ला काजीखेल निवासी युवक कोरोना संक्रमित निकला। जोकि नोएडा में जॉब करता है और संबंधित का गांव आना-जाना है।
एक स्वास्थ्य कर्मी और एक मोबाइल विक्रेता समेत 22 लोगों में जांच के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही नौ मरीजों का स्वास्थ्य ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
- डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी